About Us

सर्वप्रथम आप सबका बहुत आभार जो आपने हमें इतना प्यार दिया और हमारे लेखों को पसंद किया।   
           
                      वर्तमान दौर श्रेष्ठ के चुनाव का दौर है इसलिए सभी बड़ी परीक्षाओं में सफलता हेतु विभिन्न विषयों पर सतत अध्ययन के साथ ही सही दिशा एवं मार्गदर्शन का होना अत्यंत आवश्यक है।  इस संबंध में पुरे देश में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अर्थशास्त्र (General Study) एवं वित्तीय परिदृश्य पर आधारित संक्षिप्त एवं सारगर्भित लेखों के प्रकाशन का प्रयास  हमारे द्वारा किया जा रहा है। हमें आशा है की निश्चय ही यह प्रयास आप सभी प्रतियोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। 
                                                        यहाँ प्रकाशित सभी सामग्रियों /लेखो को प्रस्तुत करते समय इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है कि उपलब्ध जानकारी, कम समय में प्रतियोगियों को अधिक से अधिक महत्वपूर्ण तथ्यों से परिचित करा सके। तथ्यों का संकलन विभिन्न स्रोतों से एवं कठिन परिश्रम से किया गया है जो की कई पत्र -पत्रिकाओं, विभिन्न प्रकाशनों एवं अलग अलग सूत्रों से एकत्रित सारगर्भित परिणाम के रूप में आपके समक्ष उपस्थित हुआ है परन्तु फिर भी प्रस्तुत लेखों  में तथ्यों की प्रमाणिकता संदेह से परे नहीं है संबंधित मूल स्रोत ही अंतिम व निर्णायक है। पाठकों से अपेक्षा है कि वे लेखों की त्रुटियों एवं विरोधाभासी जानकारी से हमें अवगत करा कर अपनी जागरुकता का परिचय देंवे  और त्रुटि मुक्त संस्करण के प्रकाशन में हमें सहयोग प्रदान करें।

   -लक्ष्य प्राप्ति की अशेष शुभकामनाओं सहित धन्यवाद -

No comments:

Post a Comment